Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान में 'स्मार्ट एवं स्वच्छ कालेज कैम्पस' प्रतियोगिता आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान में 'स्मार्ट एवं स्वच्छ कालेज कैम्पस' प्रतियोगिता आयोजित


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्मार्ट एवं स्वच्छ कॉलेज कैंपस” विषय पर प्रतियोगिता हुई जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन तथा स्मार्ट कैंपस की अवधारणा के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करना रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छ एवं स्मार्ट महाविद्यालय परिसर के लिए विभिन्न नवीन विचार, सुझाव एवं मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त परिसर, हरित परिसर, जल संरक्षण तथा डिजिटल सुविधाओं से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये।

प्राचार्य प्रो. रणजीत पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ और स्मार्ट कैंपस केवल संस्थान की सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक चेतना विकसित करने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सहसंयोजक विकास यादव एवं जितेंद्र कुमार रहे। संयोजक एवं सहसंयोजकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्मार्ट महाविद्यालय परिसर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह बिसेन सहित तमाम शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!