तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा बुधवार को ललही छठ व्रत पूजन कार्यक्रम किया गया। इस संदर्भ में क्षेत्र के नरहरपुर, सबेली, रामपुर हरिगिर, अद्दोपुर, उंचगांव, छिमिंया, मोहरियांव, कोलाहलपुर, तिलहरा, सहित दर्जनों से अधिक गांवों में महिलाओं द्वारा समूह बनाकर ललही छठ व्रत पूजन किया गया। मान्यता के अनुसार यह व्रत पुत्र प्राप्ति तथा कुटुम्ब के उत्थान के लिए किया जाता है। वहीं इस व्रत में भैंस के दूध से निर्मित कच्चे खाद्य पदार्थ, सांवा का चावल और महुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है तथा इस व्रत को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है।
.jpg)







