Jaunpur News: सीएम ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सीएम ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारम्भ


जौनपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में सम्पूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु (उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम) का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर UPCOS पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या, कजगांव चेयरमैन फिरोज अहमद, मुंगराबादशाहपुर अध्यक्ष कपिलमुनि वैश्य, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में देखते हुये मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सुना गया।

इस मौके पर सभी अतिथियों को बुकें एवं उपहार स्वरूप पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने नगर पालिका/पंचायत के आउटसोर्सिंग स्वच्छकार कर्मचारी मेराज, विनोद, वाजिद, फिरोज, सलीम, आशीष, राहुल, नियाज, अमित एवं रहमान को सेफ्टी किट प्रदान किया।

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत श्रमिक रवि कुमार, मो. सादाब, दीपक को 56 हजार रुपये के सांकेतिक चेक, कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत जीउत, शशिकला, विद्या, परमशीला देवी को 65 हजार रुपये के चेक तथा संगीता एवं रामवती को मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जी द्वारा यह उपहार दिया गया है जो उनकी संवेदनशीलता का परिणाम है। सरकार द्वारा लगातार शोषित एवं वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहा हैं। सभी के लिए गर्व का विषय है कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी की सौगात दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्य में जिला प्रशासन हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का शीघ्र अतिशीघ्र क्रियान्वयन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री पीयूष गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, एएलसी देवव्रत यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!