Jaunpur News: हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम


क्षेत्राधिकारी व निरीक्षक ने छात्र—छात्राओं को किया जागरूक

अमित सिंह

जौनपुर। नगर के उमरपुर में स्थित हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात विवेक सिंह एवं यातायात निरीक्षक मनोज पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जागरूक किया। उन्हें यातायात से सम्बन्धित चिन्हों के बारे में समझाया तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

इसी क्रम में साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर विशेषज्ञ संग्राम जी ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी क्या है और उससे बचने के लिए विभिन्न प्रकार के नियमों को बताया जिससे आने वाले समय में छात्र-छात्राओं द्वारा साइबर ठगी को कम किया जा सके। विद्यालय की तरफ से प्रबंधक डा० ओम प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्या डा० वंदना सिंह, निदेशक अमित प्रकाश सिंह एवं पवन प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। प्रबंधक डा० ओम प्रकाश सिंह ने सभी सम्मानित अधिकारियों के प्रति अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्रबन्धिका मधुलिका सिंह सहित तमाम शिक्षक-शिक्षकाओं की उपस्थिति रही।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!