Jaunpur News: स्कूली वाहन की चपेट से बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्कूली वाहन की चपेट से बुझ गया घर का इकलौता चिराग




हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पचवर गांव निवासी सुनील गौड़ का 4 वर्षीय पुत्र आरव गौड़ मंगलवार की सुबह घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। बताया गया कि इसी दौरान एक स्कूली वाहन आ गई जब वह कुछ समझ पाता कि वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूली वाहन को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि मृतक दो बहनों के बाद परिवार का इकलौता पुत्र था। अपने इकलौते पुत्र के शव को देख मां ज्योति गोड़ का रो—रो कर बुरा हाल है। पिता सुनील गोड़ और परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चे का शव देखकर फूट-फूटकर रोते रहे। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!