Jaunpur News: भादो छठ मेले के तीसरे दिन लगी भारी भीड़

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भादो छठ मेले के तीसरे दिन लगी भारी भीड़


किसानों ने की कृषि यंत्रों की खरीददारी

सूरज कुण्ड की करायी गयी साफ-सफाई

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। ऐतिहासिक भादो छठ मेले में तीसरे दिन भी मंगलवार को किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की और मेले में भीड़ उमड़ी रही जरूरत के सामानों का लोगों ने जमकर खरीददारी करते हुये सूरज कुंड में स्नान पर पूजन अर्चन किया। तीसरे दिन किसानों ने कृषि यंत्र हावड़ा, कुदाल, हसिया, दौरी, सूप, चारपाई, कुर्सी, लोहे के विभिन्न सामानों को खरीदारी की। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी बच्चे महिलाएं ने जमकर खरीदारी की महिलाओं ने प्रसाधान सामान खरीदें और बच्चों ने तरह—तरह की मिठाइयों का लुफ्त उठाया। इस दौरान पुलिस मेले में चक्रमण करती रही। अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों को हिदायत देकर खदेड़ती नजर आई। इसके अलावा बच्चों ने झूले खिलौने का आनंद उठाया। तीसरे दिन भी सूरज कुंड में स्नान करने का सिलसिला जारी रहा। ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह द्वारा सफाईकर्मी से सूरज कुंड में पड़े गन्दगी की सफाई करायी गयी।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!