चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की संस्थापक अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने अपने निवास स्थान पर सात दिवसीय गणपति उत्सव का आयोजन किया। गणपति स्थापना के बाद 7 दिनों तक नियमित रूप से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय नृत्य-संगीत का कार्यक्रम चलता रहा। प्रतिदिन श्रद्धालु अपने घरों से भगवान गणपति के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद बनाकर लाते और बप्पा को भोग अर्पित करते थे। पूजा के पश्चात सभी भक्त मिल-जुलकर प्रसाद का वितरण करते थे। 7 दिनों तक पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
आठवें दिन गणपति विसर्जन का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और धूमधाम से संपन्न हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए बप्पा को विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया तथा गले मिलकर गणपति उत्सव की शुभकामनाएं दीं। खुशबू जायसवाल एवं ऋषिराज जायसवाल ने भगवान गणपति की प्रतिमा को उठाकर पूरे घर में भ्रमण कराया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की और नम आंखों से बप्पा का विसर्जन किया। विसर्जन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव सौम्या अग्रहरि, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता, नीलम अग्रहरि, कुसुम आर्य, रेनू सेठ, तान्या जायसवाल, अंशुबाला सेठ, प्रीति अग्रहरि, शिप्रा जायसवाल, खुशबू, रचना जायसवाल, कुसुम जायसवाल, मंजू अग्रहरि, सुनीता जायसवाल, शिवांगी जायसवाल, रूपम जायसवाल, पल्लवी जायसवाल, सोनम जायसवाल, रेखा यादव, नीलू अग्रहरि, पूनम गुप्ता, फ्रूटी अग्रहरि, आंशिक यादव, नेहा, आंचल, संजना, निवेदिता जायसवाल, मोना जायसवाल, निहारिका जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
.jpg)







