घायल दम्पत्ति मामले की शिकायत को लेकर लगा रही चक्कर
विनोद कुमार
केेराकात/थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के टुसौरी गांव की महिला पुष्पा पत्नी सोनू शुक्रवार को थानागद्दी चौकी पहुंचकर पडोसी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि 5 दिन पूर्व रोज की भांति पति घर लौट रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पड़ोसी के घर गिर गई जिससे पड़ोसी की लगी पाइप टूट गई। इसकी भरपाई ग्राम प्रधान समेत गांव के संभ्रांत लोगों के बीच कर दी गई। बावजूद इसके भी उक्त लोगो ने गुरुवार की रात घर ने घुस गाली-गलौज देते हुए मुझे व मेरे पति को पीटकर घायल करते हुए गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिये। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले को लेकर शुक्रवार की सुबह थानागद्दी चौकी पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि आप कोतवाली जाओ, कोतवाली पहुंचे तो बताया गया कि आप चौकी पर जाओ फिर दोबारा चौकी पर गये तो एक घंटा बैठाने के बाद पुलिस द्वारा कहा गया कि आज कुछ नहीं हो सकता है, क्योंकि कृष्ण जन्माष्टमी है। तुम घर जाओ, शनिवार को आना। पीड़िता ने कहा मामले में न मेरे मेडिकल मुआवना कराया गया और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। केवल वहां से यहां चक्कर लगवाया गया।
.jpg)







