तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। शिक्षक दिवस पर स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. किरण पांडेय की अध्यक्षता में समारोह हुआ। समारोह में विकास खंड के कुल 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना कस्तूरबा गांधी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत करके किया गया। वहीं वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं में प्रभाकर शुक्ला, शेर बहादुर मौर्य, अरुण दुबे, चंद्र प्रकाश तिवारी, रत्नाकर उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजू तिवारी ने किया। इसी प्रकार जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज पर गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश तिवारी जो विभिन्न विद्यालयों के संस्थापक और प्रबंधक भी हैं, को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुजानगंज के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम शंकर उपाध्याय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।
.jpg)







