Jaunpur News: शिक्षक दिवस पर 10 उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिक्षक दिवस पर 10 उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान


सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंड रामनगर स्थित बीआरसी प्रांगण में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में हुआ। समारोह में विकास खंड के 10 उत्कृष्ट शिक्षकों, शिक्षिका, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले शिक्षक अपने विद्यालयों में कक्षा शिक्षण के दौरान नवाचारी शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग करने के साथ ही विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इनमें खेलकूद, निबंध लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग सहित अन्य शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां शामिल हैं। इनके प्रयासों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद मिल रही है।

सम्मानित होने वालों में जंग बहादुर पटेल सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जौगीपुर, जसवंत अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालय नोकरा, दीपिका तिवारी सहायक अध्यापिका कंपोजिट विद्यालय खेतापुर, दिनेश चंद्र यादव सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़राव, शैल कटिहार सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय छांगापुर प्रथम, सावेन्द्र यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पसियाही खुर्द, विनोद यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय चोरारी, प्रमिला देवी सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय सुखलालगंज, दीपक कुमार सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय बनेवरा, सुनीता देवी शिक्षामित्र कंपोजिट विद्यालय इटियावीर हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता किया। मंच संचालन सहित अन्य कार्यक्रमों में एआरपी अनिरुद्ध यादव, श्याम सुंदर यादव, संजय यादव, सुरेंद्र यादव एवं नागेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करना रहा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!