Jaunpur News: कानून की जानकारी ही महिला सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कानून की जानकारी ही महिला सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत


सरौना में हुआ मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान कार्यक्रम

महिलाओं को बताये गये अधिकार एवं हेल्पलाइन नम्बर

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सरौना गांव में ग्रामजीवी फाउंडेशन और मड़ियाहूं कोतवाली की मिशन शक्ति पुलिस टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम में सैकड़ों किशोरियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर विस्तार से जागरूक किया।

पुलिस टीम ने कहा कि दहेज और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां कानूनन दंडनीय अपराध हैं। ऐसे मामलों में चुप रहने के बजाय पीड़ित या उसके परिवार को सामने आकर शिकायत करनी चाहिए। किशोरियों को विशेष रूप से किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क, संदिग्ध लिंक, ओटीपी और निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई।

इस दौरान महिलाओं और बच्चों को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पुलिस, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा साइबर अपराध की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सहायता ली जा सकती है।

महिलाओं को यूपी कॉप ऐप और पिंक बूथ की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनके माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रकाश यादव कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों और कानून की जानकारी रखें तो वे न केवल खुद को सुरक्षित रख सकती हैं, बल्कि अपने आसपास होने वाले अपराधों के खिलाफ भी मजबूती से आवाज उठा सकती हैं। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी कमलेश यादव, दीवान अशोक यादव, सिपाही रागनी कुमारी, सिया गुप्ता के अलावा वैष्णवी सिंह, शर्मिला मौर्या, सोनाली यादव, शहनाज, करुणा निधान आदि मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!