अंजनी यादव का एजीटीए पद पर हुआ चयन
मदर निसा फाउंडेशन ने सम्मानित करके बढ़ाया हौंसला
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इमामपुर खुटहन निवासी मोहम्मद मुजाहिदीन ने सीएसआईआर-यूजीसी जेआरएफ 2026 की ऑल इंडिया मैथमेटिकल साइंस परीक्षा में 55वीं रैंक हासिल की है। वहीं अंजनी यादव का यूपीएसएसएससी एजीटीए 2026 के तहत एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। दोनों की उपलब्धि पर मदर निसा फाउंडेशन कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थाध्यक्ष आमिर शेख ने दोनों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अंजनी यादव की प्रारंभिक शिक्षा कंपोजिट विद्यालय पखनपुर में हुई। उनकी शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद एवं शिक्षक नेमचंद बिंद का विशेष योगदान रहा। दोनों शिक्षकों ने उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उचित मार्गदर्शन दिया जिसका लाभ उन्हें आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिला। वहीं मोहम्मद मुजाहिदीन ने गांव से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद धमउर कलापुर माध्यमिक उच्चतर विद्यालय, ग्राम विकास कॉलेज खुटहन एवं मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज जौनपुर से शिक्षा पूरी किया। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और यह उपलब्धि हासिल किया। दोनों युवाओं की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर तारकेश बिंद, चांद बाबू, अखिलेश दुबे, परवेज अहमद, जिया अनवर, राजकुमार अश्क, फैयाज अंसारी, इमरान अहमद, अली रिजवान, सुरेंद्र यादव, सभासद गणेश चौहान, संतोष अग्रहरि, मिलन जायसवाल, गोलू विश्वकर्मा, शिवांशु, आजम, लाल बहादुर यादव, राजीव सिंह, डॉ. कासिफ, डॉ. अब्दुल्ला, कफील अहमद, जमील अहमद, अबुललैश अहमद, इरफान अहमद, डॉ. उजैर अहमद, डॉ. सुरेश गौतम, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. विकास यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







