Jaunpur News: धोखा देने वाले को भगवान देखना भी नहीं चाहते: डॉ. मदन मोहन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: धोखा देने वाले को भगवान देखना भी नहीं चाहते: डॉ. मदन मोहन


बदलापुर, जौनपुर। धोखा देने वाले को भगवान देखना भी नहीं चाहते। उक्त बातें श्रीराम जानकी मन्दिर लेदुका बाजार के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं राम कथा के पांचवें दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा. मदन मोहन मिश्र ने कही। उन्होंने पूतना उद्धार की चर्चा करते हुए कहा कि पूतना दूध के बहाने जहर पिलाना चाहती थी जिस कारण भगवान ने उसे देखा ही नहीं, राजा बलि ने पूर्ण समर्पण किया जिस कारण वामन भगवान अति प्रसन्न हुए। शुक्राचार्य ने राजा बलि को दान करने से रोका जिस कारण उनकी वैराग्य की एक आंख चली गयी। कन्हैया ने इन्द्र की पूजा न करके गोवर्धन की पूजा कर बताया कि हमें कुरीतियों को परम्परा के नाम पर ढोना नहीं चाहिए बल्कि प्रगतिवादी बनकर अच्छी परम्परा का सृजन करना चाहिए। वाराणसी से पधारीं मानस कोकिला डा. सुधा पाण्डेय ने राम जन्म प्रसंग की चर्चा कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!