Jaunpur News: श्री पैथोलॉजी के तृतीय स्थापना दिवस पर दिखी अनोखी पहल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्री पैथोलॉजी के तृतीय स्थापना दिवस पर दिखी अनोखी पहल




निःशुल्क जांच शिविर करके तमाम लोगों को किया गया लाभान्वित

जौनपुर। श्री पैथोलॉजी एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर का तृतीय स्थापना दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा जहां डा. रविशंकर सिंह (MBBS, MD Pathology) ने बताया कि संस्थान में फुली ऑटोमेटेड मशीनें लगी हैं जिससे रिपोर्ट कम समय में सटीक मिलती है। जौनपुर का यह पहला एकमात्र स्क्रीनिंग सेंटर है जहाँ कैंसर स्क्रीनिंग कि जाती है। इसके अलावा अन्य कोई कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर जौनपुर में नहीं है। यहाँ अन्य जिलों की कैंसर रक्रीनिंग जाँचें भी आती हैं और की जाती हैं। यह एकमात्र लैब जहाँ सभी स्पेशल जाँचें अब यहीं रीजनेबल रेट पर होती हैं। सभी बायोप्सी अल्ट्रा साउंड  द्वारा बायोप्सी (USG Guided FNAC) होती है।

श्री सिंह ने आगे बताया कि हमारे उपलब्ध प्रमुख जाँचें बायोप्सी (Gun Biopsy, Punch Biopsy), Cytology, Pap Smear, Hormonal जाँच, Tumor Marker (PSA सहित सभी Cancer Marker), Culture, "Fluid + Cancer जाँच" (Ascitic/ Pleural Fluid, Liver Abscess, Lung, Mouth Scrape), "Ultrasound - अल्ट्रासाउंड, Health Packages- हेल्थ पैकेज, Infertility Test- इंफर्टिलिटी जाँच, FNAC- एफएनएसी (Breast FNAC, Bone Marrow-Blood Cancer हेतु) कि लगभग सभी जाँचें एक दिन में ही मरीज़ को उपलब्ध करा दी जाती हैं। प्रतिदिन 4-5 कैंसर केस मिल रहे हैं। समय पर जाँच से कैंसर जीता जा सकता है। गरीब मरीजों हेतु विशेष सुविधा। शंका होने पर रोग छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल जाँच करायें।

अन्त में डॉ. सिंह ने जनपदवासियों से अपील किया कि स्वस्थ्य रहें और सुरक्षित रहें। जौनपुर मे पुरुषों में मुँह, लिवर, प्रोस्टेट कैंसर, टीबी, चेस्ट फेफड़े और लिवर में पानी की समस्या आ रही है जो कैंसर के लक्षण होते हैं। वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेस्ट में गाँठ, बच्चेदानी के कैंसर की समस्याएं बढ़ते क्रम में पाई जा रही हैं, इसलिए 40 वर्ष के पश्चात् अपने शरीर के सभी अंगों की जांच करा लेनी चाहिए जिसका सही समय पर इलाज कराया जा सके। साथ ही यह बताया कि अब तक 5000 लोगों की बायोप्सी किया जा चुका है।

इस अवसर पर डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. राकेश शुक्ला DMRD रेडियोलॉजिस्ट (IMS BHU), पंकज सिंह, सच्चिदानन्द सिंह, संदेश सिंह, आकाश, राममिलन, मोनू, रिया सिंह, रागिनी, चाँदनी, नसरीन, सपना, शिवम, प्रिंसी, विकास, राजन, सत्यम, अजय, वेदांशु, चंदन, अनुराग, विवेक, प्रांजल, अर्जुन, विदित, अनुज, नंदिनी, काजल, साक्षी, सुरेखा, रंजू, लखन लाल, शिवांशु, प्रत्यूष, गौतमी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!