Jaunpur News: नीट पीजी में डा. वैभव ने रचा सफलता का इतिहास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नीट पीजी में डा. वैभव ने रचा सफलता का इतिहास


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। डॉ. वैभव यादव ने NEET PG में लगभग 4231 रैंक हासिल कर अपने परिवार, जिले एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. वैभव की प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं से हुई। इसके बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में नीट-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल कॉलेज उरई (जालौन) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर डॉ. वैभव ने पहले ही प्रयास में नीट-पीजी भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करके 4231 रैंक प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इस शानदार सफलता का श्रेय डॉ. वैभव ने अपने दादा दूधनाथ यादव पूर्व प्रवक्ता कृष्णा दत्त इंटर कॉलेज मीरगंज, अपने माता-पिता विनोद चंद्र यादव अध्यापक एवं पूर्व प्रधान, गुरुजनों तथा अपने ननिहाल और विशेष रूप से मामा जी के मार्गदर्शन को दिया। डॉ. वैभव की यह सफलता उनकी मेहनत, परिवार के संस्कार और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। डॉ. वैभव को इस शानदार उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!