Jaunpur News: आधा दर्जन मुकदमे में वांछित तमंचा—कारतूस के साथ गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आधा दर्जन मुकदमे में वांछित तमंचा—कारतूस के साथ गिरफ्तार


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने सोमवार को एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान अरबाज पुत्र इरसाद अहमद निवासी वार्ड नंबर 10 कोहरौटी थाना के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसे शंकरपुर तिराहा मानीखुर्द के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खेतासराय थाने में चोरी, बरामदगी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल शैलेश यादव और कांस्टेबल विनोद प्रजापति शामिल रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!