सिरकोनी, जौनपुर। खाद्य विभाग ने सोमवार को जफराबाद कस्बे की मुख्य बाजार में छापेमारी किया। छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कम्प मच गया। कई दुकानें छापेमारी की जानकारी होते ही बन्द कर दी गयी। विभाग के अधिकारियों को मिलावट की लगातार शिकायत आ रही थी जिसको लेकर फूड विभाग के इंसपेक्टर विनोद यादव ने मय विभागीय लोगों के साथ बाजार में पहुंचकर छापेमारी किया। छापेमारी की सूचना पाते ही पूरे मार्केट में जहां हड़कंप मंच गया है। उसके बाद मिठाई आदि खाद्य सामान बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकान बंद करना शुरू कर दिया। फूड इंस्पेक्टर विनोद यादव द्वारा अपनी टीम के साथ छापेमारी के दौरान पहले शिवाला मंदिर स्थित अनरसा बेचने वाले दुकानदार की दुकान से तेल का सेम्पल लिया। उसके बाद कस्बे में स्थित एक डेरी से दूध पनीर और मिष्ठान भंडार से जलेबी और का सेम्पल लिया। वहां से एक मिष्ठान भंडार से बेसन का लड्डू का सैंपल लिया। हालाकि इसके बाद खाद्य समान बेचने वाले दुकानदार बन्द करके खिसक लिए।खाद्य इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि उक्त मार्केट में काफी दुकानों पर अधिक मात्रा में मिलावटी खाद्य बेचने की सूचना मिली थी। सेम्पल ले लिया गया है। जैसे ही लैब से रिपोर्ट आ जायेगी। उक्त दुकान के मालिकों पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
Jaunpur News: फूड इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, मचा हड़कम्प
सितंबर 07, 2026
follow us
.jpg)







