Jaunpur News: मारपीट में घायल की उपचार के दौरान हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मारपीट में घायल की उपचार के दौरान हुई मौत


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में एक अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रमेश गौतम की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर नेवढ़िया थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

परिजनों का आरोप था कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल रमेश गौतम का लगातार इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से कहा कि पहले शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजन और ग्रामीण शव को लेकर जौनपुर एसपी कार्यालय जाने के लिए रवाना हो गये।

परिजनों का आरोप है कि जैसे ही उनका वाहन बनेवरा गांव के पास पहुंचा। उसी दौरान नेवढ़िया पुलिस ने अपना वाहन उनके वाहन के आगे खड़ा कर रास्ता रोक दिया। परिजनों के मुताबिक उन्हें कई घंटे तक आगे नहीं जाने दिया गया। शव को सड़क पर रोके जाने के कारण देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं सीओ विजय चौधरी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक मान-मनौव्वल और समझाने के बाद परिजन किसी तरह शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाए जाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ads

ads


ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!