Jaunpur News: युवक की सर्पदंश से हुई मौत, मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: युवक की सर्पदंश से हुई मौत, मचा कोहराम




विनोद कमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी बीर बहादुर 26 वर्ष पुत्र दृगपाल बीती रात रोजान्तर की भांति खाना खा कर कमरे में सो गये। आधी रात बाद जहरीला सर्प तख्त पर चढ़कर गहरी नींद में सोये बीर बहादुर को काटकर तख्त पर बैठा रहा। सर्प को अपने ऊपर बैठा देख बीर बहादुर चीखने—चिल्लाने लगा। चीख—पुकार सुनकर परिजनों को नींद खुली और देखा तो सर्प तख्त पर ही बैठा है।

लोगों को आता देख बगल में रखे ईंट के अंदर चला गया। मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उपचार हेतु लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों युवक की स्थित नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जौनपुर जाते समय रास्ते में ही युवक दम तोड़ दिया जिसके बाद परिजन मृतक को घर ले आये। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक 3 भाई व 1 बहन में सबसे छोटा था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक को दो पुत्र दीपक 12 वर्ष, दीपांशु 6 वर्ष व एक पुत्री शीतल 8 वर्ष है। पत्नी नीलम का करुण क्रंदन सुन मौजद लोगों की आंखें भर आईं। वहीं भीड़ से किसी ने सर्पमित्र को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सर्पमित्र चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्खा गांव निवासी आदर्श ने सर्प को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!