छप्पन भोग एवं भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
भुवनेश्वर मोदनवाल के भजन ने बांधा समां
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित श्री संगत जी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत बरही उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में छप्पन भोग का आयोजन हुआ। साथ ही श्री भुवनेश्वर मोदनवाल द्वारा शानदार भजन संध्या एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका श्रद्धालुओं ने भाव विभोर हो उठे।
भजन संध्या के दौरान श्री भुवनेश्वर मोदनवाल ने “ऐसी हालत हो गई मेरी सांवरिया तेरे प्यार में” भजन गाकर सभी श्रद्धालुओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। उनकी मधुर आवाज और भक्तिमय प्रस्तुति ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह खुदौली समेत अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करके कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस अवसर पर मोदनवाल समाज अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, महामंत्री शिवेंद्र मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, अतुल मोदनवाल, विवेक सोनी, शिवम साहू, दिलीप सेठ, राहुल मोदनवाल, प्रज्ञेश, पुलकित, शिवम, पवन तनय जायसवाल, दीपक मिश्रा, करन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)







