Jaunpur News: भक्ति एवं उल्लास के बीच निकली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भक्ति एवं उल्लास के बीच निकली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज के सामने रहने वाले बब्लू साहू के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई थी। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में बप्पा को विदाई दी।

करीब एक दशक से चली आ रही इस परम्परा में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें कस्बे सहित आस—पास के क्षेत्रों से पहुँचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में डी.जे. की धुन के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर बप्पा के दर्शन किये।

विसर्जन स्थल पर पहुँचने के बाद विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। आयोजन ने कस्बे में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक सहभागिता का सन्देश दिया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी। सुरक्षा के लिहाज से उपनिरीक्षक अनिल पाठक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, गुल्लुर, सनी गुप्ता, गौरव मौर्या, अनिल प्रजापति, प्रमोद सोनी, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, रिंकू सेठ, पप्पू पटवा, विक्की गुप्ता, राकेश सेठ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!