Jaunpur News: सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प

Aap Ki Ummid
follow us

 चोरी के आरोप में नाबालिग को दी गयी तालिबानी सजा

Jaunpur News: सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प


नाबालिग के आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांधने का आरोप

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया के एक्स पर चोरी के आरोप में एक नाबालिग को कथित तौर पर हाथ-पैर बांधकर तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में आया। वायरल वीडियो कोतवाली अंतर्गत रग्घूपुर पुरवा का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो 11 सेकेंड है जिसने साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग की आंखों पर पट्टी बंधी है और उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांधे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग पर चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा है।

हालांकि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नाबालिग को किसने और किन परिस्थितियों में बांधा था। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। हालांकि ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि अखबार नहीं करता है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!