Jaunpur News: रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में 5 घायल

Aap Ki Ummid
follow us


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सगे भाई संक्रीत यादव और हरिशंकर यादव के बीच रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से संक्रीत यादव और उनकी पत्नी मीरा देवी तथा दूसरे पक्ष से हरिशंकर यादव, उनकी पत्नी सरोजा देवी और पुत्री काजल घायल हो गईं।

सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने संक्रीत यादव और हरिशंकर यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!