Jaunpur News: शिक्षकों ने छात्रों को रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिये किया प्रेरित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिक्षकों ने छात्रों को रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिये किया प्रेरित




मटियारी सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा से मनी विश्वकर्मा जयन्ती

पूजा-अर्चना करके विद्यार्थियों ने रचनात्मकता कौशल का लिया संकल्प

विनोद कमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सहभागिता से विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके जीवन, शिल्प कौशल के साथ निर्माण एवं सृजन के महत्व से परिचित कराकर विद्यार्थियों को मेहनत, कौशल और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप जलाये। साथ ही कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास में उनके योगदान पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राम बिहारी, शिक्षक डॉ. राम आसरे सरोज, मितेश मौर्य, परिधि सिंह, स्मिता सिंह, आलोक कुमार के साथ सभी कक्षाओं के छात्र व कर्मचारी मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!