890 पशुओं का पंजीकरण कर किया गया उपचार
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा रामनगर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने पहुंचकर अपने पशुओं का पंजीकरण कराया और चिकित्सीय सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में कुल 890 पशुओं का पंजीकरण किया गया जबकि करीब 600 छोटे तथा 290 बड़े पशुओं का उपचार किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, खान-पान एवं बीमारियों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार तथा जागरूक पशुपालक समेत ग्रामीण उपस्थित रहे। पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोग एवं उनसे बचाव हेतु जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मोबाइल वेटनरी स्टाफ मौजूद रहा।
.jpg)






