Jaunpur News: विश्व हृदय दिवस पर कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेन्टर ने निकाली जागरूकता रैली

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विश्व हृदय दिवस पर कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेन्टर ने निकाली जागरूकता रैली




जौनपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेंटर की ओर से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन डॉ. हरेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में किया गया। रैली कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेंटर से प्रारंभ होकर चहरसू चौराहा एवं सद्भावना पुल होते हुए पुनः कृष्णा हार्ट केयर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान लोगों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. हरेंद्र देव सिंह ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिये संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण तथा धूम्रपान एवं तंबाकू से दूरी रखना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की। रैली के व्यवस्थापक डॉ. रॉबिन सिंह ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम एवं योग और समुचित खानपान की जानकारी दी।

इस दौरान भारत दुबे, देवेश गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी, प्रवीण कुमार सिंह, अरविंद सिंह, शशांक सिंह, सुनील प्रजापति, रियाज अहमद, अवनीश श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, भुनेश सिंह, यश कुमार, नंदेश गुप्ता, प्रशांत आदि ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हृदय स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

रैली के समापन पर कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. मधु शारदा एवं सुमन सिंह द्वारा रैली में भाग लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कृष्णा स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों तक संदेश पहुंचाया और सभी को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!