तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत उमरपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता के मार्गदर्शन तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश उपाध्याय के निर्देश पर कराया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धीरज कुमार गुप्ता, विपिन, अजय, प्रभु दयाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिये स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
.jpg)







