Jaunpur News: अन्तिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य: सचिव

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: अन्तिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य: सचिव


विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन और सचिव पूर्ण कालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमार सिंह की देख-रेख में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन सरयू देवी इण्टर कॉलेज राजपुर जौनपुर में किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए सचिव सुशील कुमार सिंह ने लोगों को लैंगिक उत्पीड़न के नियम और उसके आवश्यक प्रावधान के बारे में ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व के बारे में अनुशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का अंतिम उद्देश्य है। डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप कुमार ने 10 वर्ष से 20 वर्ष तक बच्चों में होने वाले शारीरिक परिवर्तन और हारमोंस की सक्रियता से उत्पन्न तनाव से संतुलन स्थापित करने के बारे में और प्राधिकरण की स्थापना, लीगल एंड डिफेंस सिस्टम के बारे में बताते हुए बच्चों को सावधान किया कि अपराधी किस्म के लोगों से बचें और प्रत्येक जानकारी अपने माता-पिता और परिवार को तत्काल अवगत कराये। काउंसलर पारिवारिक न्यायालय जौनपुर देवेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि प्राधिकरण के विभिन्न मध्यस्थ फ्रंट ऑफिस पर लीगल वॉलिंटियर्स और पैनल हमेशा सभी प्रकार की मदद को तैयार रहते हैं और लोगों को उनसे लाभ उठाना चाहिए। इसी क्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामकृष्ण मिश्रा द्वारा श्रमिक कानून के बारे में और तहसीलदार मछलीशहर सुरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा राजस्व मामले की विस्तार से जानकारी दी गई। सह परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी द्वारा प्रोबेशन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसी क्रम में भूपेंद्र यादव, महाजन अली, शालिनी प्रजापति एवं थानाध्यक्ष पवारा नावेद आलम द्वारा आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। सरस्वती वंदना सिद्धि चौरसिया और उनकी टीम द्वारा तथा स्वागत गीत इशिता और श्रेया तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में खुशबू द्वारा आत्मरक्षा संबंधित कला कौशल का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुरलीधर गिरी, रामकृष्ण मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी थानाध्यक्ष पंवारा, पैनल लॉयर प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!