Jaunpur News: किन्नर के भेष में घर में घुसे बदमाश पायल लूटकर भागे

Aap Ki Ummid
follow us

ग्रामीणों ने दबोच करके पुलिस को सौंपा

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। किन्नर का भेष धारण कर बधावा मांगने के बहाने घर में घुसे तीन उचक्कों ने वृद्धा व उसकी पौत्री की चांदी की पायल छीन ली। वारदात के बाद भाग रहे तीनों आरोपितों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए करीब 3 किलोमीटर दूर शराब की दुकान से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अरसिया बाजार की है।

बताया जाता है कि एक ऑटो से दो किन्नर वेशधारी और एक पुरुष दयाराम चौधरी के घर पहुंचे। बच्चे के जन्म का हवाला देकर बधावा मांगने के बहाने वे घर में मौजूद वृद्धा इंद्रावती देवी से रुपये व सामान मांगने लगे। वृद्धा के मना करने के बावजूद तीनों जिद पर अड़े रहे। वृद्धा जब घर के अंदर से अनाज और साड़ी लेने गईं तो बाहर आते ही आरोपितों ने जबरन उनके पैर से चांदी की पायल उतार ली। इसके बाद उनकी पौत्री अनुष्का की पायल भी छीनकर तीनों वहां से फरार हो गये। वारदात के बाद वृद्धा के शोर मचाने पर परिजनों और बाजारवासियों को घटना की जानकारी हुई।

ग्रामीणों ने तत्काल तीनों की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन किलोमीटर दूर खानपुर चौरवा स्थित शराब की दुकान पर तीनों लूट के पैसों से शराब पीते मिले। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और अरसिया पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपित फर्जी किन्नर हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!