जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई जहां सीएम युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और जो आवेदन पत्रों पर वर्गीकरण की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, उसको भौतिक सत्यापन हेतु निर्देश दिए गए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय, ताकि अधिकाधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
इस दौरान सतहरिया क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि लो-वोल्टेज विद्युत संबंधित समस्या का निस्तारण कराया जा चुका है जिस पर सीड़ा उद्यमियों द्वारा सहमति व्यक्ति की गई। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
औद्योगिक क्षेत्र सीड़ा में पार्क की साफ-सफाई हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। धारा 80 के अंतर्गत उपजिलाधिकारी केराकत को मेसर्स गोयनका होंडा का प्राथमिकता के आधार पर विस्तारित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम भानू प्रकाश दुबे सहित औद्योगिक संगठनो के अध्यक्ष/पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)






