डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। 4 दिन पूर्व अरसिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए अज्ञात युवक की पहचान हो गई है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
मृतक की पहचान अतुल यादव पुत्र गौरीशंकर निवासी ऊचवाडीह थाना खुटहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह 4 दिन पूर्व किसी बात पर घर से नाराज होकर निकला था तभी शनिवार सुबह अरसिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस द्वारा उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज भिजवाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)





