शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह किया गया जहां विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे जिन्होंने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र एवं भविष्य का भी निर्माण करते हैं। साथ ही उन्होंने लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा शिक्षकों के सम्मान में किए गए इस आयोजन की सराहना किया।
समारोह में संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, पूर्व अध्यक्ष संजीव साहू सहित कार्यक्रम संयोजक विनीत गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जी साहू एवं अजय सोनकर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों एवं मातृशक्ति की भी उपस्थिति रही। अतिथियों एवं क्लब पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी।
इस दौरान शिक्षकों ने भी लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा किया। समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता और उत्साह से भरपूर रहा। अंत में सचिव आशीष गुप्ता ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामना दिया।
.jpg)







