Jaunpur News: दोना मेकिंग मशीन के लिये आवेदन आमंत्रित

Aap Ki Ummid
follow us


जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए परम्परागत एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व आत्मनिर्भर बनाने हेतु दोना मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण किये जाने हेतु जनपद को विभाग से 3 का अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसी के लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरान्त मुख्यालय द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयनित लाभार्थियों/व्यक्तियों को इस योजना के अन्तर्गत दोना मेकिंग मशीन का वितरण कराया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/परिवार आई0डी0, आयु सीमा-18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो। आनलाइन आवेदन 14 सितम्बर तक विभागीय पोर्टल पर कर समस्त प्रमाण पत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर में 15 सितम्बर तक जमा किया जा सकता है। विषेश जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7905349119 व 9580503157 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!