Jaunpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

Aap Ki Ummid
follow us

पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने तथा 4 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार करीब 3-4 माह पूर्व महिला गांव में मीट खरीदने गई थी। वहां मौजूद युवक ने मोबाइल नंबर लेकर अगले दिन से फोन और वाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि महिला द्वारा बातचीत से मना करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए अश्लील हरकत करने के लिए दबाव बनाने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

महिला का आरोप है कि 8 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे युवक उसके घर पहुंचा और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने तथा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि बाद में युवक और उसके एक साथी ने चार लाख रुपये की मांग किया। रूपये देने से मना करने पर कथित अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


ads

ads


ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!