Jaunpur News: सधीरनगंज (गोरापट्टी) 33 केवी पावर हाउस का निर्माण शुरू

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सधीरनगंज (गोरापट्टी) 33 केवी पावर हाउस का निर्माण शुरू


अतुल जायसवाल

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सधीरनगंज (गोरापट्टी) में गुरूवार को 33 केवी पावर हाउस (विद्युत घर) के निर्माण हेतु भूमि पूजन का शुभ कार्य विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ।

यह क्षेत्र के लिए निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी कदम है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल का आभार व्यक्त करता हूं जिनके प्रयासों से जनहित में इस विद्युत घर की स्वीकृति मिली और आज इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ भी हो गया।

बता दें कि इस विद्युत घर के निर्माण से लगभग 100 ग्रामसभाओं के लोगों को विद्युत आपूर्ति में लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा तथा आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जेई सिविल वाराणसी जय सिंह, सुनीत प्रजापति, मानसिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!