Jaunpur News: कैश काउंटर कर्मचारी के व्यवहार को लेकर ग्राहकों में दिखायी नाराजगी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कैश काउंटर कर्मचारी के व्यवहार को लेकर ग्राहकों में दिखायी नाराजगी


ग्राहकों ने शाखा प्रबन्धन से सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराने की उठायी मांग

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में कैश काउंटर पर बैठी एक महिला कर्मचारी आँचल तिवारी के व्यवहार को लेकर ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्राहकों का आरोप है कि कैश जमा करने और निकासी सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए काउंटर पर पहुंचने पर उन्हें कई बार झिड़की सुननी पड़ती है। इससे बैंक आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राहकों का कहना है कि बैंक में धन के लेन-देन के लिए लंबी कतार लगती है। ऐसे में काउंटर पर तैनात कर्मचारी से जानकारी मांगने पर संतोषजनक जवाब मिलने के बजाय कई बार रूखे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी जानकारी के लिए भी उन्हें दूसरे काउंटर पर भेज दिया जाता है जिससे उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है।

ग्राहकों के मुताबिक बैंक में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग लेन-देन के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल रहती हैं। ऐसे में कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक होना चाहिए। ग्राहकों ने शाखा प्रबंधन से मामले का संज्ञान लेकर कैश काउंटर पर बेहतर व्यवस्था और ग्राहकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराने की मांग किया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!