Jaunpur News: बेबाक एवं सच्ची पत्रकारिता के लिये वरिष्ठ पत्रकार बाबा सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बेबाक एवं सच्ची पत्रकारिता के लिये वरिष्ठ पत्रकार बाबा सम्मानित


जेसीआई शाहगंज संस्कार के महान दिवस में सीओ ने दिया सम्मान

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से महान दिवस समारोह मना जहां सामाजिक सरोकारों के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह उर्फ बाबा को सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

समारोह में पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने के लिए बाबा सिंह के योगदान की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार ने आयोजक संस्था के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और जनसरोकार को प्राथमिकता देना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सीओ शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है। पत्रकारों को तथ्यों के आधार पर जनसमस्याओं को सामने लाने का कार्य करना चाहिये।

उक्त अवसर पर जेसी सप्ताह के चेयरमैन इकरार खान, आमिश खान, कुशाग्र अग्रहरि, मो. शाहिद नईम, उप चेयरमैन डॉ. सौम्या अग्रहरि, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष अखलाक अहमद, गुलाम साबिर, रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, पंकज सिंह, अशोक सोनकर आदि मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!