Jaunpur News: मछलीशहर में जुटे होम्योपैथिक चिकित्सक, वैज्ञानिक संगोष्ठी के साथ हुआ प्रादेशिक चुनाव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मछलीशहर में जुटे होम्योपैथिक चिकित्सक, वैज्ञानिक संगोष्ठी के साथ हुआ प्रादेशिक चुनाव


मधुमेह के दुष्प्रभावों पर चिकित्सकों ने रखे विचार, दिनेश को फिर मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

मछलीशहर, जौनपुर। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की शाखा जौनपुर के तत्वावधान में रविवार को प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मड़ियाहूं रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे होम्योपैथिक चिकित्सकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में वैज्ञानिक चर्चा के साथ संगठन के आगामी दो वर्षों के लिए प्रादेशिक पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा मंत्रालय के निदेशक डॉ. शिवनाथ यादव, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेएन सिंह रघुवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आरसी श्रीवास्तव तथा सम्मेलन के आयोजक एवं प्रदेश महासचिव डॉ. आरपी यादव ने महात्मा हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्र में वाराणसी शाखा की जिला सचिव डॉ. अर्पिता चटर्जी ने मधुमेह रोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बीमारी से जुड़ी चिकित्सकीय चुनौतियों और उसके उपचार संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। वहीं संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आरसी श्रीवास्तव ने मधुमेह के शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा इसके संभावित दुष्प्रभावों पर जानकारी साझा की।

दो वर्ष के लिये नई प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन

कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगठन की प्रादेशिक चुनाव प्रक्रिया वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी की भूमिका डॉ. आर.एन. सिंह ने निभाई, जबकि डॉ. आरसी श्रीवास्तव पर्यवेक्षक रहे। संगठन के पदाधिकारियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। चुनाव में डॉ. दिनेश त्रिपाठी (वाराणसी) को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव (रोबर्ट्सगंज) और डॉ. पी. वर्मा (सुल्तानपुर) को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. आर.पी. यादव (मछलीशहर, जौनपुर) को प्रदेश महासचिव तथा डॉ. सत्येंद्र सिंह (जौनपुर) को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ. आर.एस. सिंह (मिर्जापुर) को प्रदेश संयुक्त सचिव, डॉ. मोनिका कुमारी को संयुक्त सचिव, डॉ. एसके पांडे को संयोजक सचिव तथा डॉ. केके सिंह (चंदौली) को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई।

अतिथियों और पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

सम्मेलन के समापन अवसर पर आयोजक एवं प्रदेश महासचिव डॉ. आरपी यादव ने मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वाराणसी शाखा के जिला अध्यक्ष डॉ. वी. शंकर, जिला सह सचिव डॉ. दिनेश कुमार पटेल, डॉ. सर्वेश कुमार चौबे, डॉ. शकील अहमद, डॉ. सोनम राय, डॉ. दिलीप मिश्रा, डॉ. वीके शुक्ला, डॉ. अवधेश चौबे, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. तुषार सिंह, संतोष सिंह (रिडू), अनुपम सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!