जौनपुर। प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक किया जाना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को प्रातः 8 बजे मेडिकल कॉलेज जौनपुर/जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजन किया जायेगा। प्रातः 10 बजे चिकित्सालयों में फल वितरण किया जायेगा। सायं 7 बजे गोमती घाट में 25 हजार दीप प्रज्वलन और लेजर लाइट शो का आयोजन किया जायेगा। साथ ही कलेक्ट्रेट/विकास भवन, शाही किला, पुलिस लाइन, इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, लोहिया पार्क, रोडवेज, मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर पार्क, गांधी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जायेगा।
Jaunpur News: रक्तदान शिविर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
सितंबर 16, 2026
follow us
.jpg)






