Jaunpur News: आकाशीय बिजली ने छीनी 20 वर्षीय श्रद्धा की जिन्दगी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आकाशीय बिजली ने छीनी 20 वर्षीय श्रद्धा की जिन्दगी


नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बलभद्रपुर गांव निवासी श्रद्धा (20) पुत्री रमापति पटेल और शोभावती (32) पत्नी राहुल पटेल बुधवार सुबह खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान तेज गरज के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं।

परिजन आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया जबकि शोभावती की हालत गंभीर बनी हुई है।

श्रद्धा तीन बहनों में सबसे छोटी थी और पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही थी। वह अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता रमापति पटेल मुंबई में हैंडलूम का काम करते हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!