सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव में बुधवार शाम बिजली का तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति की चपेट में आकर नीचे गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर शाहगंज रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जहीरूद्दीनपुर गांव निवासी राजेश गौतम बिजली का तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था। इसी बीच विद्युत आपूर्ति बहाल होने से युवक 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया और झटका लगने से खंभे से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे चिकित्सक के पास पहुंचाया। बताया जा रहा है कि राजेश लाइनमैन का कार्य करता है। घटना गुड़बड़ी फीडर से संबंधित बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं इस संबंध में जेई बलदाऊ यादव ने बताया कि घायल युवक विभागीय कर्मचारी नहीं है। उसके सुइथाकला फीडर पर तैनात होने की चर्चा के संबंध में भी उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विभागीय कर्मचारी नहीं है।
Jaunpur News: 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से खम्भे से गिरा युवक
सितंबर 16, 2026
follow us
.jpg)






