Jaunpur News: अस्थायी गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का वीडियो वायरल

Aap Ki Ummid
follow us

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के उसरौली गांव स्थित अस्थाई गौशाला में गौवंशों की कथित दुर्दशा का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। वायरल वीडियो में गौशाला के अंदर कई गौवंश कमजोर और बीमार अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले ने गौवंशों को पर्याप्त पोषण और उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

वीडियो में आरोप लगाया गया कि गौशाला में पशु चिकित्सक के नियमित रूप से नहीं पहुंचने के कारण बीमार गौवंशों का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कुछ गौवंशों की मौत होने का भी दावा किया गया है। वहीं गौशाला से करीब 50 मीटर दूर एक गड्ढे में कई मृत गौवंशों के शव पड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य को देखकर लोगों में आक्रोश नजर आया और उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाये।

हालांकि अखबार वायरल वीडियो में किए गए दावों और उसमें दिखाई दे रहे दृश्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में गौशाला की व्यवस्थाओं, गौवंशों के स्वास्थ्य और उनके रखरखाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा गौवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित कराने की मांग किया है।

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!