डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव में चोरों ने इंटरलॉकिंग ईंट फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए मिक्सर मशीन में लगी 5 हार्स पावर की मोटर चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर फैक्ट्री संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। डीह अशरफाबाद निवासी रमेश शुक्ल ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी मेन रोड स्थित इंटरलॉकिंग ईंट की फैक्ट्री में मिक्सर मशीन लगी है। मशीन में पांच हार्सपावर की मोटर लगी हुई थी। घटना बीते बुधवार रात की है। अगले दिन जानकारी होने पर पता चला कि अज्ञात चोर मोटर चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गई मोटर बरामद करने की मांग किया है।
.jpg)






