पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को किया गिरफ्तार
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय बाजार में लड़की से अश्लीलता एवं अभद्रता के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटे में उसके कपड़े सिलने की दुकान से गिरफ्तार कर लिया जहां से अश्लीलता एवं अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 व आईटी एक्ट कि धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी घनापुर गांव निवासी 65 वर्षीय शौकत अली था जो बरसठी बाजार के जरौटा रोड पर अपनी सिलाई की दुकान चलाता था जहां एक लड़की के साथ उसका अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ था।
.jpg)






