बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहे जिम्मेदार
अजय पाण्डेय
जौनपुर। आजमगढ़ हाइवे पर सड़क के नीचे लगभग 6 फिट तक की मिट्टी गायब है जो कभी भी बड़ा हादसा का कारण बन सकता है। प्रसाद इंस्टीट्यूट के सामने तिराहे से हटी मिट्टी बड़े हादसे क़ो आमंत्रण दे रही है जिसकी ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है।
बता दें कि जौनपुर—आजमगढ़ हाइवे पर प्रसाद इंस्टीट्यूट तिराहे से पहले सड़क पर लगभग 10 फिर लम्बा एयर 8 फिट चौड़ा गढ्ढा हुआ पड़ा है जो सड़क के नीचे से लगभग 6 फिट तक मिट्टी नदारत है। लोगों की मानें तो किसी समय लोड ट्रक या बस सड़क से जाते समय पलट सकती है जिसे जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती है।
.jpg)








