अजय पाण्डेय
जौनपुर। विद्युत वितरण खण्ड जौनपुर नगर के अर्न्तगत 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र टी0डी0 कालेज के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य में 11 के0वी0 फीडर डाक बंगला पर पेड़ों की कटाई-छटाई का कार्य किया जाना है। इसी को लेकर 15 सितम्बर को समय 10 बजे से 1 बजे तक उक्त उपकेन्द्र से पोषित क्षेत्र, डाक बंगला, लाइन बाजार, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये अधिशासी अभियन्ता ने विद्युत कटौती अवधि में उक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपेक्षित सहयोग की अपील किया है।
.jpg)






