Jaunpur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल, एक रेफर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल, एक रेफर


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अब्बोपुर मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार जमदहां निवासी उमर पुत्र मोहम्मद खालिद व हमजा पुत्र खालिद बाइक से जैगहां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अब्बोपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गये।

हादसे में उमर के चेहरे पर गम्भीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल हमजा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!