मां-बेटी समेत चार घायल
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में शनिवार दोपहर विवादित जमीन पर गिरे पेड़ की लकड़ी लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में मां-बेटी समेत दोनों पक्षों की चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि विवादित जमीन पर पेड़ गिर गया था। शनिवार को एक पक्ष के लोग उसकी लकड़ी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना में प्रथम पक्ष से विजय शंकर की पत्नी सुनीता उनकी बेटी ज्योति तथा दूधनाथ की पत्नी मंजू घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से महेंद्र की पुत्री साक्षी को चोटें आईं।
चिकित्सकों के अनुसार सुनीता, मंजू और ज्योति को गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
.jpg)






