Jaunpur News: यूपीएससी सीएमएस के बाद नीट-पीजी में भी मिली सफलता

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यूपीएससी सीएमएस के बाद नीट-पीजी में भी मिली सफलता


डा. अमित ने परिवार सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भगासा गांव निवासी डा. अमित गुप्ता ने लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के एक माह बाद ही उन्होंने नीट-पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया 11088वीं रैंक हासिल किया। उनकी इस दोहरी उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डा. अमित की सफलता पर उनके पिता इं. ज्ञानेंद्र गुप्ता, बड़े पिता सुरेंद्र प्रताप गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने हर्ष जताया। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य का परिणाम बताया। वर्तमान में डॉ. अमित झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता पर प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे समेत ग्रामवासियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!