दहेज में सोने की चेन न मिलने पर प्रताड़ना
बच्चों को दिखाया मगर बहन से नहीं मिलने दिया
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परियत फतुई खुर्द गांव में दहेज उत्पीड़न के बीच विवाहिता सुमन देवी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द निवासी भाई रविकुमार ने बरसठी थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गड़ासा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने, जेवर छीनने और बहन को गायब करने की आशंका जताई है। तहरीर के अनुसार सुमन की करीब 6 वर्ष पहले कमल कुमार निवासी फतुई खुर्द से शादी हुई थी। शादी में नकदी, बाइक, अंगूठी समेत सामान दिया गया था लेकिन सोने की चेन नहीं दी जा सकी। आरोप है कि इसके बाद से चेन की मांग को लेकर सुमन को प्रताड़ित और मारपीट की जाती रही। 25 सितंबर की रात जेवर छीनकर गड़ासा दिखाने की बात सुमन ने फोन पर भाई को बताई। 26 सितंबर को रविकुमार पहुंचा तो उसे बहन से नहीं मिलने दिया गया, केवल बच्चे दिखाये गये। सोनू और उसकी पत्नी अनीता भी मौके पर नहीं मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpg)






